Wednesday, August 6, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

काला धागा बांधने के फायदे (Kala Dhaga Bandhane Ke Fayde) – काला धागा, पहनने से मिलते हैं ढेर सारे फायदे

काला धागा बांधने के फायदे (Kala Dhaga Bandhane Ke Fayde) – बुरी नजर से बचाने के लिए हम अक्सर अपने छोटे बच्चों और नई दुल्हनों को गले में काला धागा पहना देते हैं। कमर में यह धागा पहनना सबसे उत्तम माना जाता है, श्री कृष्ण भी कमर में काला धागा पहनते थे, काला धागा बांधने से सेहत अच्छी रहती है। बीमारियों का खतरा कम होता है, रीढ़ की हड्डी भी मजबूत बनती है, हड्डियों की बीमारी का खतरा कम हो सकता है, लेकिन जिन लोगों की कुंडली में शनि कमजोर हो उन्हें कमर में काला धागा बांधना चाहिए।

अगर कुंडली में शनि मजबूत हो जाए तो ऐसे लोग अपने जीवन में खूब तरक्की करते हैं। अगर आप कमर, बाएं हाथ या गले में काला धागा पहनना चाहते हैं तो इस धागे को किसी शनि मंदिर में ले जाएं और शनिदेव की मूर्ति से स्पर्श कराने के बाद ही इसे पहनें।

आप इस धागे को भैरव बाबा या हनुमान जी की मूर्ति को भी स्पर्श करा सकते हैं। इस दौरान उनके मंत्रों का जाप करते हुए काला धागा बांधें। ऐसा धागा काफी चमत्कारी लाभ कर सकता है। शनिदेव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है। इतना ही नहीं, अगर आप हाथ में लाल धागा या मौली पहन रहे हैं तो कभी भी काला धागा न बांधें।

काला धागा बांधने के फायदे (Kala Dhaga Bandhane Ke Fayde Hindi Mein)

1) महिलाओं को बाएं हाथ और पुरुषों को दाएं हाथ पर काला धागा बांधना चाहिए।

2) जब आप काला धागा बांधते हैं, तो यह आपको बुरी नजर से बचाता है। इसे नकारात्मक शक्तियों से बचाने के लिए पहना जाता है।

3) काला धागा शरीर में प्रवेश करने वाली नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है।

4) काला धागा पहनने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

5) इसे कमर में बांधने से रीढ़ की हड्डी से जुड़ी कोई समस्या नहीं होती।

6) मान्यता है कि पैरों में काला धागा पहनने से शनि दोष दूर होता है और आंखों की रोशनी तेज होती है। इससे जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं।

7) इसके अलावा पैरों में धागा पहनने से पेट संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। इससे कब्ज, लूज मोशन जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इससे मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है।

8) हाथ या कलाई पर काला धागा पहनने से सफलता मिलती है। इसके अलावा पेट पर पहनने से स्तन और पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं। इससे मोटापा भी नियंत्रित रहता है।

9) इसके अलावा माना जाता है कि वाहन पर काला धागा बांधने से बुरी नजर दूर रहती है और किसी भी तरह की दुर्घटना का डर नहीं रहता है।

10) ऐसी भी मान्यता है कि अगर मेन गेट पर काला धागा बांधा जाए तो नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। घर में सकारात्मकता बनी रहती है।

11) काले धागे को हमेशा 9 गांठ लगाकर ही पहनना चाहिए। इस धागे को बांधने के बाद आपको हर रोज गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे प्रभाव और भी बढ़ जाता है।

12) छोटे बच्चे को काला धागा जरूर पहनाना चाहिए। दरअसल जिन बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम होती है, यह धागा उनके शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। 8- काला रंग गर्मी को सोख लेता है। इसलिए यह नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर रखने के लिए कवच की तरह काम करता है।

काला धागा कब उतारें —-

आप इसे तब तक पहने रख सकते हैं, जब तक यह खराब होकर अपने आप टूट न जाए। इसे खुद खोलने की कोशिश न करें। अगर यह टूट जाए या फिर किसी कारण से खुल जाए, तो इसे पीपल के पेड़ के पास रख दें। इसके बाद नया धागा बांध सकते हैं, इसे कोई भी व्यक्ति पहन सकता है।

इस दिन पहनें काला धागा —

लाल किताब के अनुसार शनिवार का दिन काला धागा पहनने के लिए शुभ होता है। बाएं पैर में काला धागा बांधना शुभ माना जाता है।

नोट — काला धागा बांधने से पहले किसी ज्योतिषी या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लेनी चाहिए, क्योंकि काला धागा शनिदेव से संबंधित होता है। इसलिए कुछ राशियों के लोगों को काला धागा पहनने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लोगों को काला धागा पहनने से नुकसान हो सकता है।

मेष – काला धागा पहनना आपके लिए शुभ नहीं माना जाता है क्योंकि काला धागा शनि देव, राहु ग्रह से संबंधित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातकों के स्वामी मंगल की शनि से शत्रुता होती है। काला धागा पहनने से आपकी हिम्मत और मेहनत में भी कमी आ सकती है। इसलिए काला धागा पहनने से आपको भारी नुकसान हो सकता है।

कर्क – कर्क राशि के जातकों को कभी भी अपने पैरों में काला धागा नहीं बांधना चाहिए। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा और शनि राहु के बीच भी शत्रुता का भाव है। इसलिए आपको काला धागा पहनने से बचना चाहिए। इससे आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शनि के प्रभाव से आपके काम में भी रुकावट आ सकती है।

सिंह – सिंह राशि के जातकों के लिए काला धागा बांधना अशुभ माना जाता है। आपकी राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और उनकी शनि देव से शत्रुता है। आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है, पिता-पुत्र के बीच विवाद हो सकता है। इसलिए काला धागा नहीं पहनना चाहिए।

वृश्चिक – आपको भूलकर भी काला धागा नहीं पहनना चाहिए, मंगल आपकी राशि का स्वामी है व शनिदेव से इसकी शत्रुता है। काला धागा पहनने से आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles